प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। बहन के घर आए युवकों को बहन के विपक्षियों ने पीटा, उनकी बाइकें तोड़ दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उन लोगों की जान बची।हथिगवां थाना क्षेत्र के सरांय सैद खां गांव निवासी सोनी बेबी पत्नी इमरान खान ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 17 जुलाई की सुबह करीब दस बजे उसके पड़ोसी उसके घर आकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे मारा पीटा। प्रधान पहुंचे तो उन्होंने समझौता कराया। समझौता कराकर उनके जाने के बाद आरोपी फिर मारपीट करने लगे। उसके भाई मो.इमरान, मो. गुलफाम, मो. गुफरान, मो. इद्रीश पुत्र लालमियां निवासी संदीपन घाट कौशाम्बी को लाठी से मारा पीटा। उसके घर के बाहर खड़ी बाइकें तोड़ दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता सोनी बेबी की तहरीर पर...