Pratapgarh Kunda News: बस्ती से शराब की दुकान न हटाने पर बिफरे ग्रामीण और व्यापारी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखर नाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में शराब की दुकान को बस्ती से हटाने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आबकारी विभाग की दुकान को बस्ती से दूर करने की बजाय महज एक कमरे से हटाकर बगल के ही दूसरे कमरे में स्थानांतरित किए जाने से लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। दीवानगंज बाजार की बस्ती में संचालित शराब की दुकान को घनी आबादी से दूर करने के लिए करीब 10 दिन पूर्व व्यापारियों और ग्रामीणों ने आबकारी राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया था। व्यापारियों, ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने उनकी मांग पर ध्यान देने के बजाय दुकान को बस्ती से दूर ले जाने के स्थान पर मात्र दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.