Pratapgarh Kunda News: बसौड़े का भोग लगाकर किया मां शीतला का पूजन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। शीतला सप्तमी मेले के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने बसौड़े का भोग लगाकर मां शीतला देवी का विधि-विधान से पूचन अर्चन किया। गंगा किनारे दह (मिट्टी के बर्तन में पूजन सामग्री पानी के भीतर दबाया) बिठाकर चौमासे व्रत का समापन किया। भोर से ही दह बिठाने और शीतला माता के पूजन का क्रम शुरु हुआ तो दोपहर बाद तक चलता रहा। मानिकपुर नगर पंचायत में स्थित सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पर लगने वाले पांच दिवसीय आषाढ़ शीतला सप्तमी के मेले के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्रती महिलाओं ने गंगा में डुबकी लगाकर मां का पूजन किया, दह बिठाकर मां से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- आषाढ़ सप्तमी पर मां शीतला दरबार में उमड़ी भीड़ बसौड़े (शाम का बना बासी हलवा,पूड़ी और चने) का भोग लगाकर शीतला माता का विधि-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.