प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा। कंधई थानाक्षेत्र के भैंसौनी निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके तथा उसकी बस्ती के लोगों के आने जाने के लिए सर्वजीतपुर गांव से सटा हुआ एक पुराना रास्ता है। रास्ते में कुछ लोग बांस बल्ली लगाकर और छप्पर बनाकर बंदकर रहे हैं। मना करने पर आरोपी गाली गलौच करने के साथ ही मारपीट की धमकी देते हैं। अरुण कुमार ने कंधई पुलिस से शिकायत कर रास्ता खुलवाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...