Pratapgarh Kunda News: बरामदे में फर्श पर सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के बाहर बरामदे में रात को फर्श पर गद्दा बिछाकर सो रहे किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन देर तक शव लेकर झाड़फूंक करने वालों के यहां भटकते रहे। बाद में शव लेकर घर आए तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों में चीत्कार मचा रहा। जेठवारा थाना क्षेत्र के कसहर गांव निवासी चंद्रशेखर पासवान फर्नीचर की दुकान चलाता है। उसके पांच बेटे-बेटियों में सबसे छोटा बेटा 15 वर्षीय आकाश पासवान मंगलवार रात घर के बाहर बरामदे में जमीन पर गद्दा बिछाकर सो रहा था। भोर में आकाश ने बगल सो रहे भाई को जगा कर बताया कि उसके पेट और सीने में दर्द हो रहा है। परिजनों ने देखा तो किशोर के पेट में नाभि के पास किसी जीव के काटने का निशान बना था। परिजन आनन फानन में स्थानीय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.