प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के शाहाबाद मोहल्ला निवासी राम भरोस मिश्रा के घर की चारदीवारी बरसात के दौरान बुधवार सुबह भरभराकर गिर गई। चारदीवारी के बगल से ही गंगा घाट जाने का रास्ता है। सुबह लोग गंगा स्नान करने को जा रहे थे। तभी चारदीवारी गिरी लेकिन लोग बाल-बाल बच गए। चारदीवारी गिरने से काफी क्षति हुई है। इनायतगंज मोहल्ला निवासी चौधरी का कच्चा घर मंगलवार रात बरसात के दौरान भरभराकर गिर गया। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई लेकिन घर का सामान मलबे में दब गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...