प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। लगातार हो रही बरसात से कच्चे मकान सीलन खाकर गिर रहे हैं जिससे पीड़ितों परिवारों के सामान मलबे में दबने से उनके सामने रहने खाने की समस्या हो गई है। बीत रात तीन लोगों के कच्चे मकान गिरे तो लोग बाल-बाल बच गए। महेशगंज थाना क्षेत्र के सरांय स्वामी गांव में लगातार हो रही बरसात से सीलन खाए लोगों के कच्चे मकान गिर रहे हैं। मंगलवार रात बरसात के दौरान गुड्डू पुत्र बाल गोविन्द, अमृतलाल पुत्र छोटेलाल, हरीलाल पुत्र सहतू का कच्चा मकान गिर गया। जिससे सभी के घर का सामान मलबे में दबने से उनको सिर छिपाने और बच्चो के लिए खाने पीने की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- बारिश बनी आफत: चलौली में तीन परिवारों के आशियाने ढहे यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा ...