Pratapgarh Kunda News: बरसात का पानी रोकने पर महिला को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में बरसात का पानी बाधने से रोकने पर पड़ोसी युवक ने महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेहटा गांव निवासी लीलावती रजक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब सात बजे बरसात का पानी बहने पर उन्होंने पड़ोसी सौरभ रजक को पानी रोकने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर सौरभ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए उन्हें गिरा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.