Pratapgarh Kunda News: बब्लू के परिजनों को जनसत्तादल ने दी आर्थिक मदद
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: जनसत्तादल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता, किलहनापुर गांव के पूर्व प्रधान बबलू पांडेय की सर्पदंश से कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। उसी मामले में जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने पीड़ित परिवार के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। शुक्रवार को जनसत्तादल लोकतांत्रिक के सक्रिय सदस्यों ने मृतक बबलू पांडेय के घर किलहनापुर पहुंचे। शोकाकुल परिजनों को राजा भैया की ओर से दी गई एक लाख रुपये की आर्थिक मदद सौंपी और दिवंगत बबलू पांडेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना जताई। इस मौके पर जहानाबाद प्रधान प्रतिनिधि लवलेश त्रिपाठी (बउआ), ललित मिश्रा, तोयज मिश्र, आकाश मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.