Pratapgarh Kunda News: बच्चों को बचाने में पलटा गैस भरा टैंकर
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश से गैस ले आ रहा टैंकर सोमवार शाम जेठवारा-मोहनगंज मार्ग पर अमरौना मोड़ के पास सड़क से गुजर रहे बच्चों को बचाने में पलट गया। टैंकर की गैस सुरक्षित होने से बड़ा हादसा टल गया। टैंकर दूसरे दिन भी मौके से नहीं हटाया जा सका। देहात कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांत का पुरवा में सोमवार शाम मेला लगा था। कई बच्चे मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान मध्यप्रदेश के विजयपुर से गैस लेकर टैंकर चालक अमेठी के त्रिसुंडी जा रहा था। अमरौना मोड़ के समीप बच्चे सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण खोया और गैस भरा टैंकर पलट गया। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। गैस भी लीक नहीं हुई। इससे बड़ा हादसा टल गया। दूसरे दिन मंगलवार को भी टैंकर मौके पर पड़ा रहा। एसओ देहात को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.