Pratapgarh Kunda News: बच्चों के विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के गुलाम का पुरवा गांव में 17 अक्तूबर की शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दिनेश की पत्नी सुमन पटेल, नन्हेंलाल के बेटे कमलेश पटेल और उसकी पत्नी कमला देवी, बेटी खुशी पटेल, मां फूलमती और दूसरे पक्ष से प्रहलादी की पत्नी बुदुल पटेल, बेटी राधिका पटेल, बेटी राधा पटेल घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। एक पक्ष से पीड़िता फूलमती की तहरीर पर पुलिस ने राहुल पटेल, राधा पटेल, राधिका पटेल, बुदुल पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.