Pratapgarh Kunda News: बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, दो पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी लल्ला की पत्नी सपना ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सात जुलाई की सुबह 10 बजे गांव के चुन्नू और उसकी पत्नी से आम बीनने को लेकर बच्चों से विवाद हो गया। उसी मामले को लेकर वह उलाहना देने गई तो पति पत्नी दोनों ने मिलकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़िता सपना की तहरीर पर पुलिस ने चुन्नू और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: दुकान लगाने के विवाद में महिला को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.