Pratapgarh Kunda News: बगैर टिकट यात्रा करते 27 लोगों को पकड़ा, 20 हजार जुर्माना वसूला
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को दो ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बगैर टिकट मिले 27 यात्रियों से जांच टीम ने करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची पंजाब मेल और एक अन्य ट्रेन में रेलवे के दो कर्मचारियों सहित सिपाहियों की संयुक्त रूप से चेकिंग कराई गई। दोनों ट्रेन के अलग-अलग कोच में बगैर टिकट मिले 27 लोगों से बीस हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। चर्चा है कि कार्रवाई के समय पकड़े गए कुछ यात्रियों ने अपने को रेलवे स्टाफ का रिश्तेदार, पुलिस अधिकारी और नेताओं का रिश्तेदार भी बताया। हालांकि जेल भेजने की चेतावनी पर लोगों ने जुर्माना जमा किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.