Pratapgarh Kunda News: बगैर चालक के स्टार्ट हुई बस से स्कॉर्पियो में लगी टक्कर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़,संवाददाता। शहर के सिविललाइंस स्थित रोडवेज डिपो परिसर में सोमवार की देर शाम अचानक एक अनुबंधित बस बगैर चालक के ही स्टार्ट होकर सामने खड़ी स्कॉर्पियो से टकरा गई। गनीमत रही की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। घटना के समय मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। मौके पर पहुंचे रोडवेज के कर्मचारियों ने दावा किया की सेल्फ की वायरिंग जलने के बाद ऐसी घटना हुई। वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मामले में स्कॉर्पियो के मालिक नीरज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोडवेज बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.