Pratapgarh Kunda News: बकाया रुपये मांगने पर युवक को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर तिलौरी गांव निवासी 40 वर्षीय रामफेर गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सात सितम्बर को करीब ढाई बजे कमलेश पटेल की दुकान पर गया था। वहां रंजीत पटेल भी मौजूद था। आरोप है उसने जमीन खरीदने के लिए रंजीत को रुपये दिए थे, लेकिन अब तक उसने वापस नहीं किया। उसी रुपये को रामफेर उससे मांगने लगा तो वह जाति सूचक गालियां देते हुए उसे पीटकर घायल कर दिया। लोगों के बीच बचाव करने पर वह जान से मारने की धमकी देते चला गया। रामफेर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रंजीत पटेल निवासी तिलौरी इनारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.