प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धंधवल किधौली गांव निवासी धर्मेन्द्र सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 22 जुलाई को करीब तीन बजे वह भवदासपुर गांव निवासी पुत्तीलाल पटेल से अपना बकाया पैसा मांगा। जिससे खुन्नश खाए पुत्तीलाल उसे जाति सूचक गालियां देने लगा। विरोध करने पर वह अपने साथियों संग उसे लाठी डंडे से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित धर्मेन्द्र सरोज की तहरीर पर पुलिस ने पुत्तीलाल,परमेस, आदेश पटेल, कविता, उत्तम पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...