प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला, हिन्दुस्तान संवाद। खेतों के बीच स्थित कुंए के पास पत्तियां खा रही बकरी को किशोरी भगाने लगी। इस दौरान वह अचानक कुंए में गिरकर पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर गांव निवासी जगदीश सरोज की चार बेटियों और एक बेटे में चौथे नंबर की 17 वर्षीय शोभा रविवार दोपहर खेत की ओर बकरी चराने गई थी। उसकी बकरी खेतों के बीच स्थित कुंए के पास जाकर कनारे उगी पीपल की पत्तियां खाने लगीं। शोभा बकरियां भगाने लगी। तभी अचानक पैर फिसलने से वह कुंए में गिरकर पानी में डूब गई। दूर से उसे देख रहे लोग शोर मचाने लगे तो गांव के लोग पहुंचे। उसे करीब एक घंटे बाद बाहर निकाला जा सका, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचन...