Pratapgarh Kunda News: बकरी चुराकर ले जाते समय कार खराब, युवक को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 31 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। बकरी चोरी कर ले जाते समय कार खराब हो गई तो ग्रामीणों को शक हुआ। पूछताछ करने लगे तो तीन आरोपी भाग निकले जबकि एक युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। उससे पूछताछ के बाद तीन जिंदा और एक मृत बकरी बरामद हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जेठवारा थानाक्षेत्र के उदापुर निवासी वजहुल कमर पुत्र मुश्ताक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे चोर उनके घर के बाहर बंधी चार बकरियों को रस्सी से खोलकर गाड़ी में लाद ले गए। लेकिन चमरूपुर पठान मोड़ के पास उनकी कार खराब हो गई। सुनसान स्थान पर कार खड़ी देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। ग्रामीणों के पूछने पर तीन लोग भाग निकले जबकि एक युवक को पकड़कर लोगों ने कड़ाई से पूछताछ की तो उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.