Pratapgarh Kunda News: बकरी के खेत में जाने के विवाद में पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के गोई गांव में बकरी के खेत में चले जाने को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बकरी को खेत से हटाने के लिए जाने पर कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के गोई गांव निवासी अब्दुल वहीद के अनुसार, 19 अगस्त की सुबह उसकी बकरी खेत में चर रही थी। बकरी को हटाने के लिए वह मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और मारपीट कर दी। उसने 19 अगस्त को शिकायत दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 22 अगस्त को दोबारा प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.