प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। थाना कोतवाली देहात के बनवीर कांछ दुजई का पुरवा निवासी राजाराम ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त 2026 को उसका बकरा फैसल निवासी सहिजन मोहल्ला कस्बा सिटी, चुन्नी निवासी खिरकिया प्रतापगढ़ सिटी एवं मजीद निवासी सिटी चौकी के पास बाइक पर लादकर उसका बकरा चुरा ले गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर सुरागसी कर रही थी। 22 अगस्त को किला मोड़, प्रतापगढ़ सिटी के पास से पुलिस ने आरोपी मजीद निवासी चक फतेह अली शाह, कस्बा सिटी, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बकरा बरामद कर पीड़ित के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिलकर थाना लीलापुर क्षेत्र के गाबी महुआवन से 22 जुलाई को 5 बकरियां, गुलरिहा से 3 अगस्त की रात 3 बकरियां तथा कटैया नेवादा से 12 अगस्त की रात 4 बकरियां चोरी कर ...