प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- Pratapgarh Kunda News: दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपई गांव में सार्वजनिक रास्ता बंद करने और स्कूली बच्चों के साथ मारपीट का मामला का मालला शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंच गया। स्कूली बच्चों संग पहुंचे ग्रामीणों ने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिन से रास्ते का उपयोग किया जाता रहा है। 10 सितंबर की सुबह बच्चे रास्ते से स्कूल जा रहे थे, तभी एक दंपती ने बच्चों को रोक लिया। वे बच्चों के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर उन्हें वापस कर दिया। ग्रामीण संदीप कुमार ने कहा कि विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। रास्ता बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में मौजूद एसडीएम को ज...