Pratapgarh Kunda News: बंद मकान ताला तोड़कर चोर समेट ले गए नकदी और जेवर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा। थाना क्षेत्र के भगत का पुरवा निवासी मनोज तिवारी का घर राम वन गमन मार्ग के किनारे है। शुक्रवार शाम वह अपने भाई आनंद तिवारी के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सपरिवार शांतिपुरम प्रयागराज गए थे। रविवार सुबह 6:30 बजे लौटे तो बाउंड्री का ताला बंद था लेकिन घर के मेन गेट का ताला टूटा था। चोर जेवर और 15 हजार रुपये समेट ले गए थे। अलमारी का लॉकर, तीन बक्से का ताला तोड़कर अन्य सामान ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.