Pratapgarh Kunda News: बंद मकान का शटर काटकर चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने आरी से ताला काटकर नकदी, गहने और बर्तन समेत हजारों का सामान पार कर दिया। दिल्ली में मजदूरी करने वाला पीड़ित जब दो महीने बाद अपने गांव लौटा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी प्रदीप मिश्र दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह लगभग दो माह बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से अपने घर लौटे थे। जब उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। चोरी की आशंका जताते हुए पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जब सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया गया, तो देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.