प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: बंद मकान का ताला तोड़कर बुधवार रात नकदी समेत 12 लाख से अधिक के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। कुंडा कोतवाली के सददू का पुरवा तिलौरी गांव निवासी दिलीप कुमार सोनी पुत्र श्रीराम सोनी 26 अगस्त को प्रयागराज के डांडी स्थित अपने पुराने घर गए थे। रात में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। घर में रखा 50 हजार रुपये नकद, दो किलो चांदी और करीब 25 ग्राम सोने के जेवरात समेत 12 लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पड़ोसियो ने घर का ताला टूटा देखा तो उसे जानकारी दी। घर लौटे दिलीप ने घर की हालत देखी तो दंग रह गया। पीड़ित दिलीप सोनी ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले ...