प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। परिवार समेत मुंबई गए परिवार के बंद घर का ताला तोड़कर चोर नकदी जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने परिजनों को खबर दी वह लोग मुंबई से घर को रवाना हुए हैं। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची, मामले की जांच की। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कदिलाबाद गांव निवासी कल्लू गुप्ता का मुंबई में कारोबार है। कल्लू ने मुंबई में एक नया मकान बनाया तो उसी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने पूरा परिवार घर में ताला बंद कर मुंबई चला गया। रविवार रात चोर घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे। भीतर के आठ कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखी नकदी, जेवरात, कीमती बर्तन समेत लाखों रुपये का सामान समेट लिया। साड़ियों को जोड़कर घर के...