Pratapgarh Kunda News: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान समेटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के रोर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद धुरिया करीब एक महीने पहले घर में ताला बंद कर परिवार सहित अपने बेटे के पास बेंगलुरु गए थे। घर में ताला बंद था। शनिवार की रात चोर घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और आलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर की हालत देखी तो मामले की जानकारी अर्जुन की बेटी संगीता को दी। संगीता ने अपने पिता अर्जुन प्रसाद को फोन से सूचना दी। अर्जुन प्रसाद बेंगलुरु से घर को रवाना हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बिनोद नगर में घर से 60 हजार नकद समेत लाखों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.