Pratapgarh Kunda News: फ्रॉड गैंग ने फर्जी ऑर्डर बनाकर थाने से रिलीज कराया ट्रक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। बेल्हा में परिवहन विभाग की ओर से सीज किए जा रहे ओवरलोड ट्रक रिलीज कराने के लिए फ्राड गैंग सक्रिय हो गया है। गैंग के सदस्य सीधे-सादे वाहन स्वामियों को बरगलाकर उनसे मोटी रकम वसूल कर फर्जी रिलीज ऑर्डर तैयार कर सीज ट्रक थाने से रिलीज करा रहे हैं। ऐसे ही फर्जी रिलीज ऑर्डर से संग्रामगढ़ थाने में सीज ट्रक फ्रॉड गैंग से रिलीज करा लिया। दूसरा रिलीज ऑर्डर लेकर फ्रॉड गैंग के सदस्य रानीगंज थाने गए थे लेकिन थानेदार की सूझबूझ से खुलासा हो गया और कोर्ट के अहलमद ने नगर कोतवाली में ट्रक स्वामी के खिलाफ फ्रॉड का मुकदमा दर्ज करा दिया। एआरटीओ आशुतोष शुक्ल ने करीब पखवारे भर पहले संग्रामगढ़ इलाके में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक के ओवरलोड मिलने पर सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.