Pratapgarh Kunda News: फोन पर गाली-गलौज के बाद युवक को पीटा, दी धमकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: फोन कर गाली-गलौज करने के बाद एक युवक से मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कन्धई क्षेत्र के पूरेपाण्डेय दीवानगंज निवासी लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनके ही गांव के प्रदीप सिंह ने उनके मोबाइल पर फोन करके गाली-गलौज की। इसके कुछ देर बाद आरोपी बिना नंबर की बाइक से रोड किनारे शिव मंदिर के पास स्थित मदन सिंह की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दुकान पर पहुंचते ही आरोपी ने लोकेन्द्र को गालियां देते हुए लात-घूसों व मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद किसी से लाइसेंसी पिस्टल मंगवाकर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.