प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। इलाके के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि 14 अगस्त को उसके परिवार का एक युवक ने अपने फोन पर फेसबुक में उसकी फोटो लगाकर उस पर अभद्र टिप्पणी की। उसने अपनी फोटो के साथ उसकी भी फोटो लगा दी है। वह पोस्ट उसके फेसबुक पर आदर्श नाम की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है जो आपत्तिजनक है। वह उस व्यक्ति को न जानती है न पहचानती है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके परिवार के ही अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...