प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाले कन्नौज निवासी अधेड़ ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। उसे फंदे से उतारकर पीएचसी ले जाया गया। उसकी जान बच गई। कन्नौज के इंदल मानकपुर निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद यहां देल्हूपुर, मानधाता में फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। उसने बुधवार सुबह भिखनापुर गांव में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। साथियों को तुरंत जानकारी हो गई। उसे तुरंत फंदे से उतारकर मानधाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी जान बच गई। सूचना पर उसके परिजन मानधाता पहुंचे। परिजनों ने उसे लेकर कन्नौज चले गए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: किराए के मकान में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बृद्ध ने...