प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- Pratapgarh Kunda News: मौली गांव निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। 23 जुलाई की शाम पांच बजे वह खेत की जुताई कराने को रोकने पर विपक्षी गालियां देते हुए फावड़ा लेकर जान से मारने को दौड़ा लिया। उसने फावड़ा छीन लिया, किसी तरह हाथ छुड़ाकर जान बचाने को भागा तो वह लोग धमकी देते चले गए। पीड़ित संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पृथ्वीपाल, हरकेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...