Pratapgarh Kunda News: फांसी से हुई थी युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के खैरा पूरेछेमी निवासी परमेश्वर गौतम के 20 वर्षीय बेटे कुंदन गौतम की मौत फांसी से हुई थी। उसका शव गांव के पास स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला था। पैर जमीन पर टिका होने के कारण लोग हत्या की आशंका जता रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत फांसी से होने की बात सामने आई। कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की बात सामने आई है। परिजनों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.