Pratapgarh Kunda News: फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर महराजगंज गांव निवासी कृष्णा पटेल का 22 वर्षीय बेटा निखिल पटेल किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज रहा। जिससे मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे घर के भीतर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसको परिजन घर ले गए। कोतवाल अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.