प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 21 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं का मंगलवार और बुधवार को विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। देवी गीतों, जयकारों और अबीर-गुलाल के बीच निकली विसर्जन यात्राओं से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। फतनपुर थाना क्षेत्र में इस बार 86 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। मंगलवार को इनमें से 77 प्रतिमाओं का विसर्जन सुवंसा नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए कृत्रिम तालाबों में किया गया। वहीं, शेष नौ प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को कराया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा विसर्जन के दौरान श्रद्धालु डीजे पर बज रहे देवी गीतो...