Pratapgarh Kunda News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घर की छत पर बने कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक की मौत के पीछे प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर खुदखुशी की चर्चा है। इलाके के पूरे खुदाबक्स (ऊछापुर) निवासी रामसमुझ वर्मा का 20 वर्षीय बेटा अंकित वर्मा बुधवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में साने चला गया। सुबह होने पर जब अंकित काफी देर तक नहीं उतरा तो परिजन ऊपर देखने गए। छत के कमरे में देखा तो अंकित केबल के फंदे से लटक रहा था। यह देख परिजन चीखने लगे। परिजनों की चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने किसी तरह अंकित को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.