प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली निवासी निजी स्कूल के प्रिंसिपल 62 वर्षीय अवधेश यादव के फांसी लगाकर जान देने में उन्हें प्रताड़ित करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। सप्ताह भर पहले अवधेश यादव ने दिलीपपुर इलाके के खभोर गांव में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतक के बेटे वैभव कुमार ने जमीन के विवाद को लेकर पड़ोस के देवीदीन, सीमा यादव, अजय गौड़ और सत्य मंगल पर प्रताड़ित करने के कारण उनके खुदकुशी करने का केस दर्ज कराया था। दिलीपपुर के एसआई नन्दू यादव ने एक आरोपी अजय गौड़ को पिपरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...