Pratapgarh Kunda News: प्राण घातक हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कस्बे के पुरे गोलियां गांव में दीवार बनाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव ने परसरामपुर गांव के नर्मदा चौराहे से प्राण घातक हमले के आरोपी साउद पुत्र शब्बीर निवासी पुरे गोलियां को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। विवादित जमीन पर दीवार के निर्माण को लेकर दो पक्ष में बुधवार को मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से पांच लोग और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए थे। उस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राण घातक हमले का मुकदमा दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.