प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ सोमवार देर शाम राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंच गए और औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सबकुछ संतोषजनक मिला, लेकिन मरीजों के तीमारदारों की अधिक भीड़ और गंदगी से वह खिन्न हो उठे। उनका कहना है कि मरीजों को बार-बार समझाया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के पास अधिक भीड़ लगाने और गंदगी फैलाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन तीमारदार निर्देशों को नजर अंदाज करते दिख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सुरक्षा गार्डों से सख्ती बरतने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...