प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: खेत बचाओ अभियान के तहत रबी-2026 की फसल के लिए कृषि वैज्ञानिकों की टोली गांवों में शिविर लगाकर किसानों को जागरुक कर रही है। 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में किसानों को आधुनिक खेती से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से चला जा रहे अभियान में राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र कालाकांकर के वैज्ञानिकों की टीम शाहाबाद, खमसरा, बिसहिया, आलापुर, मिरिया और लाटतारा गांव में आयोजित शिविर में जानकारी दे रही है। उनके साथ कृषि विभाग के एटीएम एवं बीटीएम भी सहभागिता कर रहे हैं। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना, उर्वरक का विवेकपूर्ण उपयोग, जल संरक्षण, फसल अवशेष प...