प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। बिना सूचना प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे अलग-अलग विकास खंड के नौ हेडमास्टर को डायट प्राचार्य ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अतरसंड में प्राथमिक स्कूलों के हेडमास्टर का सक्षम मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण कराया जा रहा है। 19 से 21 अगस्त तक चलने वाले प्रशिक्षण में बिना सूचना नौ हेडमास्टर अनुपस्थित हैं। इसमें विकास खंड पट्टी के चार, रामपुर संग्रामगढ़ के दो और लालगंज के तीन हेडमास्टर शामिल हैं। इससे नाराज प्राचार्य डायट संजय कुमार कुशवाहा ने सम्बंधित हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर पर उन्होंने विभागीय कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...