Pratapgarh Kunda News: प्रशिक्षण की हुई शुरुआत, बांटा गया टूलकिट
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के सगरा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से आयोजित 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने फीता काटकर की। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लाभार्थियों को टूलकिट वितरित कर उन्हें कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संचालन उपायुक्त उद्योग साहब शरण रावत ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.