प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों के कराए गए सम्भाजन में मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 84 मतदेय स्थलों को समायोजित कर दिया गया है। ऐसे में अब जिले में 1683 मतदान केंद्र और 2809 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की ओर से किए गए दावे आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद शनिवार को प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप दिया गया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जिले में बढ़े 2 मतदान केन्द्र, कम हो गए 79 बूथबैठक की जानकारी शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम आदित्य कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के सम्बन्ध मे...