Pratapgarh Kunda News: प्रशासक पर हुए जानलेवा हमले में केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली। रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली श्रीपुर गांव निवासी ग्राम प्रशासक प्रमोद कुमार दुबे गांव के ही इंद्रजीत शर्मा के साथ सोमवार शाम ग्राम पंचायत जामताली के बधवां गांव में नाली देखने गए थे। वहां से लौटते समय बधवां गांव के एटीएस स्कूल के पास पहले से घात लगा कर बैठे चार नकाबपोश बदमाशों ने प्रशासक प्रमोद दुबे के ऊपर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया था। सोने की अंगूठी और दस हजार नकदी लूट लिया था। साथी इंद्रजीत शर्मा के हल्ला गुहार मचाने पर चारों बदमाश बाइक से तमंचा लहराते हुए भाग निकले थे। घटना के संबंध में प्रमोद कुमार दुबे ने दो नामजद दो अज्ञात के खिलाफ रानीगंज थाने में तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जामताली में ग्राम प्रशासक को पीटकर हजारों की लूट पुलिस ने अभिषेक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.