Pratapgarh Kunda News: प्रशासक पर भ्रष्टाचार का आरोप, डीपीआरओ से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- Pratapgarh Kunda News: देल्हूपुर। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के उगईपुर गांव के मंगला प्रसाद, अधिवक्ता इश्तियाक, निखिल सिंह, अश्वनी सिंह, शिवम सिंह, राधेश्याम आदि ने डीपीआरओ को शिकायती पत्र देकर गांव के विकास कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पीड़ितों के अनुसार, गांव में इंडिया हैंडमार्का पंप रीबोर, कच्चे रास्ते पर मिट्टी समतलीकरण के नाम पर लाखों रुपये के सरकारी बजट में प्रशासक सहित ब्लॉक के कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार किया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.