प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। जय मां दुर्गे रामलीला समिति कनेवरा की ओर से आयोजित रामलीला में सोमवार को राम वन गमन का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वन जाने के प्रसंग का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो उठे। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और पिता के वचन के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। राम वन गमन के दृश्य में श्रीराम का किरदार निभा रहे उज्ज्वल पांडेय और लक्ष्मण की भूमिका में कान्हा पांडेय ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, निषादराज की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ कलाकार जगदीश प्रसाद ओझा ने प्रसंग को भावपूर्ण बना दिया। मंचन के दौरान कलाकारों के संवाद और भाव-भंगिमाओं ने रामायण के प्र...