प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रधान डाकघर के भीतर एक कार्यालय में लगा कंप्यूटर मंगलवार दोपहर जलने लगा। मामले की जानकारी के बाद मैकेनिक ने अग्निशमन किट से आग पर काबू पाया। पुलिस लाइन के करीब प्रधान डाकघर भवन के भूतल पर स्थित रिकार्ड रूम में मंगलवार दोपहर एक कंप्यूटर में शॉर्टसर्किट हुआ। अचानक धुआं उठने के बाद कंप्यूटर के उपकरण में आग लग गई। कक्ष में आग की लपटों को देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डाकघर के मैकेनिक ने बिजली आपूर्ति बाधित कर अग्निशमन किट की मदद से आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...