Pratapgarh Kunda News: प्रधान को गोली मारने की दी धमकी, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी गांव निवासी शंकर लाल यादव के बेटे बबलू यादव ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह ग्राम पंचायत पिंगरी के प्रधान हैं। गांव का अनदीप यादव 25 सितंबर को दोपहर से कई बार मोबाइल फोन पर कॉल कर गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दे चुका है। जानलेवा धमकी से उसका परिवार भय और दहशत में है। पीड़ित प्रधान बबलू यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनदीप यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.