प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं ने भी रक्तदान किया और जरूरतमंदों का जीवन बचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को जब भी मौका मिले रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वालों में दिवेश त्रिपाठी, दिनेश, आलोक, राहुल सहित भाजपा, भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बांटे फल, किया रक्तदान यह भी पढ़ें- Kushinagar News: प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर आज

हिंदी हिन्दु...