प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। ग्राम बेलखरी में (शहीद) एसआई अनूप सिंह की स्मृति में मंगल भूमि फाउंडेशन व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। इसमें छायादार, फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौकी इंचार्ज जयकिशन ने की। संयोजक वेद प्रकाश सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. आलोक रंजन, मुख्य वक्ता डॉ. कल्पना ने विचार रखे। संचालन रामबाबू तिवारी ने किया। इस मौके पर शहीद एसआई अनूप सिंह के पिता रमेश बहादुर सिंह, श्याम नारायण सिंह, संजय सिंह, श्याम सुंदर दिवान, रामशिरोमणि सिंह, चंद्रमा सिंह, सिद्ध प्रताप, शेष नारायण, डब्लू रविंद्र सिंह, इंद्रसेन, नितेश पांडेय, कविता, अभिनव मणि त्रिपाठी, अनिंद्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News...