Pratapgarh Kunda News: पोल पर पेड़ गिरने से तीन घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: नगर पंचायत अंतू के डेंगुर चेरई वार्ड जाने वाली इंटरलॉकिंग के किनारे से गुजरी एलटी लाइन के विद्युत तार पर महुए का पेड़ गिर गया। संयोग से किसी प्रकार की कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पोल टूटने से करीब तीन घंटे अंतू नगर पंचायत की सप्लाई बंद रही। वहीं, मोहल्ले के लोगों का आवागमन भी बाधित रहा। सूचना पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पेड़ रास्ते से हटवाया तो आवागमन बहाल हुआ। विद्युतकर्मी भी सप्लाई बहाल करने में लगे रहे। शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.